फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर 27 हजार लूटे

विज्ञापन
robbery - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पाई में वीरवार को सुबह लुटेरों ने एक पेट्रोल पंप से लगभग 27 हजार रुपये लुटने के बाद जम कर तोड़-फोड़ की। पेट्रोल पंप मालिक ईशम सिंह की शिकायत पर थाना पूंडरी ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक ईशम सिंह ने बताया कि उसके पाई में उसका भारत पेट्रोलियम पंप है। वहां बुधवार रात को कर्मचारी अंकित, लाभ सिंह और संदीप सोए हुए थे। सुबह करीब 5 बजे पंप पर पांच युवक आए और कर्मी अंकित की बाइक छीनने लगे। तीनों कर्मचारी के विरोध करने पर धमकी देकर लौट गए कि इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। इसके बाद अंकित बाइक लेकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वे हथियार लेकर आए और उनके दोनों कर्मचारियों को मारने के लिए भागे। किसी तरह उन दोनों ने दीवार की दूसरी ओर कूद कर जान बचाई । जिसके बाद उन लोगों ने पंप की दराज से लगभग 27 हजार रुपये और दोनों के मोबाइल फोन निकाले लिए। इतना ही नहीं पंप की दो मशीनों, वहां खड़ी दो बसों, सीसीटीवी कैमरे, कार्यालय के शीशे व अन्य सामान को तोड़ डाला। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पंप मालिक को दी। डीग गांव से आने के बाद उन्होंने इसकी सूचना 100 नंबर के द्वारा पुलिस को दी।
विज्ञापन

अभी मामला दर्ज नहीं किया गया थाना प्रभारी
इस बारे में थाना प्रभारी दिदार सिंह ने बताया की पेट्रोल पंप मालिक द्वारा इसकी शिकायत की गई है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें