। सहारनपुर और कैथल सीआईए-2 पुलिस ने एटीएम लुटेरे गिरोह के 2 सदस्यों को काबू किया है। उनके कब्जे से कैथल से लूटे गए 2 लाख रुपये बरामद किए हैं। कैथल सीआईए 2 इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि लुटेरों से सहारनपुर पुलिस ने पिकअप गाड़ी व एटीएम मशीन बरामद की है। एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार हमारी टीम भी लुटेरों की तलाश में काफी समय से सहारनपुर में दबिश दे रही थी। जब लुटेरों के बारे में सुराग लगा तो सहारनपुर पुलिस के सहयोग से आरोपियों को काबू करने में कामयाबी मिली है। कैथल में जो ज्यादातर लूट की घटनाएं हुई हैं, वे इसी गिरोह के सदस्यों द्वारा अंजाम देना माना जा रहा है। पकड़ गए युवकों की पहचान सहारनपुर के गांव शाहपुर निवासी जयबीर व इकरम निवासी गांव बागीनजर जिला सहारनपुर के रुप में हुई है। उनसे पूछताछ जारी है।