फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज संचालित करेगा 650 से ज्यादा बसें

Fri, 25 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा में आगामी 26 व 27 जुलाई को आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए रोडवेज विभाग ने 650 से अधिक बसें संचालित करने की योजना बनाई है। इनमें से करीब 300 बसें निजी स्कूलों की होंगी, जबकि परिवहन समितियों के वाहन भी रूटों पर लगाए जाएंगे।

इस विशेष व्यवस्था के चलते सामान्य यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कई लंबी दूरी के रूटों की बसें अस्थायी रूप से बंद की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, अमृतसर, जम्मू-कटरा, हरिद्वार, जयपुर, पटियाला, खनौरी-पातड़ा व संगरूर जाने वाली बस सेवाएं इन दो दिनों में स्थगित की जा सकती हैं। हालांकि, स्थानीय और आवश्यक रूटों पर बस सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दिन सुबह 3 बजे से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, ताकि दूर-दराज के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों से भी सीधा ट्रांसपोर्टेशन परीक्षा केंद्रों तक उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


बस स्टैंड के यातायात प्रबंधक वीरेंद्र स्वामी ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रहने की संभावना के मद्देनज़र कुछ रूटों को सीमित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि 202 रोडवेज बसों में से 135 बसें विशेष रूप से परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी। अंतिम निर्णय उच्चाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार सीईटी परीक्षा में लाखों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक और परिवहन प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें