संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को रैली के चलते पटियाला जाने वाली बसों को कम कर दिया गया। रोडवेज ने यह फैसला किसानों के विरोध को देखते हुए लिया। ऐसे में प्रतिदिन चलने की बसों की संख्या के अनुसार रोडवेज बसें नहीं चलाई गईं। सुबह के समय तो पूरी संख्या में बसों को चलाया गया, लेकिन दोपहर के समय इन बसों को कम किया गया।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के तहत वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टीप्रत्याशी के समर्थन में रैली थी। इस रैली में कहीं प्रदेश या पंजाब से किसान विरोध करने न जाएं, इस कारण बस सेवा का संचालन कम किया गया।
खनौरी व पातड़ा जाने वाली बसों निरंतर चली ः पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते पटियाला जाने वाली बसों को बेशक कम किया गया था, लेकिन कैथल से खनौरी व पातड़ा जाने वाली बसों को न तो कम किया गया और न ही बंद किया। इस दौरान यह बसें निरंतर चलती रही। इसके चलते इस रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बस स्टैंड के ड्यूटी प्रभारी ने बताया कि दोपहर के समय पटियाला में अधिक जाम होने के कारण ही एक से दो बसों का टाइम मिस हुआ था। पंजाब जाने वाली बसों कों बिल्कुल पूरी तरह से बंद नहीं किया गया था।
रैली के चलते बदल दिए गए थे रास्ते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की तैयारियाों के तहत पटियाला में रूट डायवर्ट कर दिए गए थे। रैली स्थल पर बुधवार रात 12 बजे के बाद किसी भी को भी जाने की मंजूरी नहीं मिली थी। सुरक्षा के बंदोबस्त काफी कड़े रहे। इसके मद्देनजर कई रूटों को डाटवर्ट किया गया था और कई में बदलाव भी किया गया। इन्हीं सब कारणों की वजह से रोडवेज ने पहले से ही बसों की संंख्या को कम कर दिया था।