फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज चालक ने बस रोकी और 10 घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 02 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन

कैथल। कैलरम-बात्ता गांव के बीच नए साल के पहले ही दिन सुबह सड़क हादसें में 16 लोगों के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौकास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल के पास से बस लेकर जा रहे एक रोडवेज बस चालक ने जैसे ही घायलों को देखा तो तुरंत वहां बस रोक ली। घायलों में से करीब 10 ऐसे व्यक्तियों को लेकर यात्रियों सहित सीधा अस्पताल पहुंचा। मृतक व एक अन्य घायल व्यक्ति को सरकारी एंबुलेंस के जरिये अस्पताल लाया गया। दो-दो घायलों को डायल 112 की दो गाड़ियों में तैनात पुलिस कर्मचारी अपने साथ अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


पर्व के दिन जिले में हुआ बड़ा हादसा ः करीब ढाई महीने के अंतराल में पर्व के दिन कैथल में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इससे पूर्व दशहरे के दिन ऐसा हादसा हुआ था, जिसमें कार नहर में गिरने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई थीं। हालांकि इस बार अधिक जानी नुकसान से बचाव रह गया, लेकिन दोनों हादसे पर्व पर हुए हैं।
विज्ञापन


दोनों हादसों में एक और समान बात ये रही कि दोनों हादसों के दौरान पीड़ित किसी धार्मिक स्थल पर आ या जा रहे थे।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रही भीड़ ः घायलों को जैसे ही नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया तो तुरंत अस्पताल की टीम उनके उपचार में जुट गई। इस दौरान अस्पताल में भीड़ हो गई। दूसरी ओर सूचना पाकर परिजन अस्पताल में पहुंचे। शवगृह के बाहर भी काफी लोग एकत्रित हो गए। मृतक गुरुमुख के शव का पोस्टमॉर्टम व अन्य का उपचार होने तक वहीं रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें