फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को छोड़कर आए चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में रह रहे प्रवासी मजदूरों को एक-दूसरे राज्यों में छोड़ कर आए रोडवेज बस चालकों व परिचालकों को होम क्वारंटीन करने को लेकर विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। होम क्वारंटाइन से पहले सभी कर्मचारियों की जिला अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच होगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि होम शेल्टर में रह रहे मजदूरों को पंजीकरण के बाद हरियाणा रोडवेज की बसें मजदूरों को उनके गृह जिलों में छोड़ कर आ रही हैं। लगभग दस दिन से यह प्रक्रिया जारी है। मजदूरों को उनके राज्यों, गांवों तक पहुंचाने में रोडवेज के 32 चालक व परिचालक शामिल हुए थे। विभाग द्वारा ऐसे में एहतियात के तौर पर इन रोडवेज कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसके बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया गया हैं।
टीएम कमलजीत सिंह ने बताया कि 14 दिनों में अगर किसी चालक व परिचालक को खांसी, जुकाम व बुखार सहित किसी प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो वे स्वास्थ्य विभाग में पहुंचकर जांच करवा सकते हैं। विभाग के 24 कर्मचारी फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें