फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से मोहना 152-डी मार्ग से चंडीगढ़ जाएगी रोडवेज बस

Thu, 15 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। कैथल से मोहना के रास्ते 152-डी मार्ग होकर चंडीगढ़ तक अब सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यात्रा समय की भी बचत होगी। रोडवेज विभाग की ओर से पहले इस बस को ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। यदि यात्रियों की संख्या संतोषजनक रही तो इस रूट पर नियमित रूप से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

यह बस लंबे समय से यात्रियों की मांग पर शुरू की जा रही है। रोडवेज विभाग को इस रूट पर बस चलाने के लिए सुझाव प्राप्त हो रहे थे। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा को भी क्षेत्रवासियों द्वारा इस संबंध में मांग पत्र सौंपे जा चुके हैं। किराया जल्द निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


बस का संचालन कैथल बस अड्डा से शुरू होगा। इसके बाद बस पूंडरी बस अड्डा पहुंचेगी और वहां से मोहना के रास्ते 152-डी मार्ग होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कैथल डिपो की चंडीगढ़ बसें पिहोवा मार्ग से होकर जाती थीं। 152-डी मार्ग से कैथल डिपो की कोई सीधी बस सेवा नहीं थी और इस रूट पर भिवानी व रोहतक डिपो की बसें ही चल रही थीं।

नई बस सेवा शुरू होने से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रोडवेज विभाग की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। 152-डी मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग चंडीगढ़ आते-जाते हैं, जिन्हें इस बस से सीधा लाभ मिलेगा।

कैथल से सवा छह और पूंडरी से सवा सात बजे चलेगी बस ः यह बस कैथल बस अड्डा से सुबह सवा छह बजे रवाना होगी, जबकि पूंडरी बस अड्डा से इसका संचालन सवा सात बजे होगा। इस बस से पूंडरी और ढांड क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। हजवाना, रमाणा, करोड़ा, पाई, भाणा, फरल, टयोठा, मोहना, रसीना, ढांड, कौल, हाबड़ी, सिरसल, फतेहपुर पूंडरी, साकरा, बदराना और चंदलाना सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब चंडीगढ़ जाने के लिए कैथल नहीं आना पड़ेगा। वे सीधे पूंडरी से ही चंडीगढ़ की बस पकड़ सकेंगे।
सीधे पूंडरी से चंडीगढ़ की सुविधा मिलने से होगी राहत

हजवाना निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को पूंडरी से कैथल आना पड़ता था और वहां से चंडीगढ़ की बस मिलती थी। अब इस बस के शुरू होने से लगभग 15 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा से राहत मिलेगी। सीधे पूंडरी से चंडीगढ़ की बस मिलने से समय की बचत होगी और यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


ट्रायल के रूप में इस बस का संचालन किया जा रहा है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो इसे नियमित रूप से चलाया जाएगा। रोडवेज विभाग यात्रियों की मांग और सुविधा के अनुसार बस सेवाओं का संचालन कर रहा है। -विपुल कुमार, टीएम, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें