फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका से अमृतसर के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Wed, 07 Feb 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बस में यात्रा करने वाले यात्री बहुत जल्द कैथल से पंजाब के अमृतसर शहर तक जा सकेंगे। दरअसल, रोडवेज विभाग ने चीका के बस स्टैंड का निर्माण शुरू होने के बाद अब चीका से अमृतसर तक बस सेवा का संचालन करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत अब रोडवेज ने अमृतसर की बस के लिए परमिट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परमिट लेने की प्रक्रिया में 20 से 25 दिन का समय लगेगा। ऐसे में चीका से अमृतसर के लिए बस सेवा का एक मार्च को शुभारंभ किया जाएगा। परमिट की अनुमति मिलने के बाद ही इस बस की समय सारिणी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल सरकार की ओर से चीका में आधुनिक बस स्टैंड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसे में यहां पर लंबे रूटों के बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। गत सोमवार को ही चीका से जयपुर के लिए विशेष बस सेवा को शुरू किया गया है।

गौरतलब है कि गुहला क्षेत्र में सैंकड़ों यात्री अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए जाते हैं। इस बस सेवा के शुरू होने के बाद कैथल के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि कैथल से चीका की दूरी महज 30 किलाेमीटर की है और वर्तमान समय में हरियाणा रोडवेज की कोई भी बस वाया पटियाला होकर अमृतसर नहीं जाती है। ऐसे में कैथल के यात्री भी अमृतसर तक की यात्रा आसानी से कर पाएंगे।
विज्ञापन

चीका से अमृतसर के लिए आगामी एक मार्च से बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत परमिट की अनुमति लेने के लिए कागजी कार्यवाही जारी है। उम्मीद है कि अगले 20 दिन तक यह परमिट मिल जाएगी। इस परमिट के मिलते ही अमृतसर जाने वाली बस सेवा की समय सारिणी भी बना दी जाएगी।

अजय गर्ग, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें