देशभर में कोरोना वायरस फैलने की आशंका से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। करीब 15 दिन पहले डीसी ने अधिकारियों की मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे कि जिले से बाहर जाने वाली रोडवेज की बसों में हजारों यात्री सफर करते है। जिनमें सेनेटाइजर लिकविड का छिड़काव किया जाए। जिसके बचाव के लिए रोडवेज विभाग ने कदम उठाया है। विभाग द्वारा बाहरी क्षेत्रों में जाने वाली बसों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि फैल रही महामारी को रोका जा सके। वहीं चालक-परिचालक भी बसों को बिना स्प्रे केे नहीं चला रहे।
अब सरकार ने रोडवेज की सभी बसों में सेनेटाइजर का स्प्रे करने का निर्णय लिया है। जो भी बस डिपो से बाहर जा रही है। उसकी डिपो में पहुंचते ही धुलाई हो रही है और सेनेटाइजर का स्प्रे किया जा रहा है। कार्यरत कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश होने के बाद 10 दिन से बसों को डिपो पहुंचते ही वांशिग की जाती है। वांशिग के बाद उसमें सेनेटाइजर का स्प्रे भी किया जाता है। स्पे्र पहले ज्यादातर दिल्ली को जाने वाली बसों में किया जाता है।
कोरोना वायरस को सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है। वहीं प्रदेश सरकार ने 13 मार्च तक सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों का 31 मार्च तक का अवकाश घोषित कर दिया है व दिल्ली के पास लगते कईं जिलों के स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। हालांकि बसों में यात्रियों की संख्या कुछ कम हो रही। लेकिन विभाग द्वारा निंरतर बसों में स्प्रे किया जा रहा है।
कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि निर्देशन के बाद सुबह से शाम तक करीब तीस बसों में वॉशिंग के बाद सेनेटाइजर स्प्रे किया जा रहा है। ट्रैफिक मैनेजर कमलजीत सिंह ने बताया कि डीसी द्वारा करीब 15 दिन पहले मीटिंग ली, जिसमें फैल रहे संक्रमित रोग कोरोना वायरस के बचाव को लेकर निर्देश दिए कि गाड़ियों में वॉशिंग के दौरान सेनेटाइजर का छिड़काव कर सड़कों पर दौड़ाया जाए। जिससे बचाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि ये प्रक्रिया निरंतर चली हुुई है।