फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने बिठाया यात्रियों में संक्रमित का खौफ, नहीं कर रहे रोडवेज बसों में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सरकार द्वारा अंतर्राज्यीय ें बस सेवा शुरू की गई। उसके बाद भी यात्रियों में कोरोना वारियर्स को लेकर संक्रमित होने का डर है। मैनुअल टिकट सुविधा के बाद भी यात्री बसों में सफर करने से कतरा रहे हैं। हालांकि रोडवेज ने ऑनलाइन टिकट बुक सेवा, बसों को सैनिटाइज जैसी तमाम सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

कैथल से पूडरी मार्ग दूसरे दिन यानी रविवार को सुबह दस बस अपने रूट के लिए निकली तो मात्र एक यात्री ही मौके पर मिला। एक घंटा इंतजार करने के बाद बस को वहीं रोका गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिना यात्रियों के बसों को रूटों पर चलाना फिलहाल व्यर्थ है। जो केवल रोडवेज पर आर्थिक बोझ बन रहा है।
टीआई रणबीर सिंह ने बताया कि पहले दिन कैथल-पूंडरी मार्ग पर केवल 10 यात्रियों ने सफर किया। दूसरे दिन मात्र एक सवारी मिली। उन्होंने बताया कि बिना यात्रियों के बसों का संचालन संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें