Iसंवाद न्यूज, एजेंसी
I
Iकैथल। हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस और कार की टक्कर में दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
I
Iथाना सदर कैथल में दर्ज शिकायत के अनुसार, अंबाला के गांव खानपुर निवासी जसविंद्र शर्मा अपने बेटे लव शर्मा, भाभी रूपा देवी और बेटे की मामी ऊषा देवी के साथ सतीश कुमार की कार में नेशनल हाईवे 152 से हिसार जा रहे थे। जैसे ही वे गांव क्योड़क के पास डीपीएस स्कूल के पास पहुंचे, पिहोवा की तरफ से कैथल की ओर आ रही रोडवेज बस ने तेज और लापरवाही से कार को टक्कर मार दी।
I
Iइस हादसे में जसविंद्र शर्मा, लव शर्मा, रूपा देवी और ऊषा देवी को गंभीर चोटें आई हैं। बस चालक प्रवीण शर्मा मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी शनेश ने बताया कि रोडवेज चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
I
Iउधर, सोथा रोड सीवन पर ई-स्कूटी तथा बाइक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। रविदास धर्मशाला सीवन के रामचंद्र ने थाना सीवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को वह ई-स्कूटी पर सोथा रोड सीवन से जा रहा था तभी एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। सहायक उप निरीक्षक राजेश ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
II