फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका की अवैध कॉलोनी में सड़कों को हटाया

Tue, 28 Jan 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से चीका में अवैध कॉलोनी में बनी रोड नेटवर्क को ढहा दिया। इस दौरान डीटीपी राजकीर्ति बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहीं। पूरा अमला पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित घटना स्थल पर पहुंचा और मौके पर बनी रोड नेटवर्क को नष्ट करवाया।

जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में चीका में अवैध कॉलोनी काटे जाने का मामला आया था। इसके बाद भूमि मालिकों व प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे लेकिन भू-स्वामियों द्वारा न तो मौके पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद एचडीआर. एक्ट 1975 के प्रावधानों के अनुसार प्रशासन की मदद से उक्त तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार द्वारा आम लोगों को आगाह किया गया कि वह सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कालोनी में प्लाट आदि नहीं खरीदे तथा न ही किसी प्रकार का निर्माण करें। इस अवसर पर एसएचओ थाना इन्फॉर्समेंट जींद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें