फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में दो अवैध कॉलोनियों की सड़कों को किया ध्वस्त

Thu, 29 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से पूंडरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राजस्व संपदा के अंतर्गत लगभग पांच एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों की सड़कों को प्रारंभिक चरण में ही जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार स्वयं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने पर भू-मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों को एच.डी.आर. एक्ट 1975 के तहत नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य न रोकने पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया। अवैध कॉलोनी विकसित करने के आरोप में भू-मालिकों और डीलरों के खिलाफ इन्फोर्समेंट पुलिस स्टेशन, कैथल में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें