फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी की सड़कें बदहाल

विज्ञापन
21-कैथल। नई अनाज मंडी की ओर जाने वाले रास्ते की टूटी पड़ी सड़क से गुजरते किसानो के वाहन। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। धान की आवक शुरू हो चुकी है और नई अनाज मंडी जाने वाली सड़कें खस्ताहाल हैं। कदम दर कदम बने गड्ढों से पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। गड्ढों के अलावा गंदगी व कीचड़ की भी भरमार है। हालात आज के नहीं, बल्कि पिछले तीन साल से ऐसे ही हैं। धान के सीजन में यहां से गुजरने वाले हजारों छोटे व बड़े वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गड्डों के कारण कब दुर्घटना हो जाए। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है। अधिक परेशानी तो इस बात की है कि जाखौली अड्डा की तरफ से आने वाली सड़क का निर्माण कार्य दो विभागों के फेर में उलझ चुका है। एक विभाग नगर परिषद है तो दूसरा मार्केट कमेटी। दोनों ही विभाग इस सड़क के निर्माण के लिए कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
इस समस्या पर मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने कहा कि यह सड़क नगर परिषद के अधीन है। इस सड़क को सीसी ब्लॉक से बनाया जाना है। अभी बजट पास नहीं हुआ है। इसको लेकर पूरी जानकारी नगर परिषद के अधिकारी बता सकते हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि वे एक बैठक में है। इसके बारे में बाद में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

पलट जाते हैं वाहन
मंडी के आढ़ती प्रदीप सिंगला ने कहा कि मंडी के बाहर गोशाला आने वाला रोड कई वर्षों से टूटा है। जिस कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन भी पलट जाते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
समस्या का समाधान नहीं
कैथल मंडी के प्रधान आढ़ती श्याम लाल गर्ग का कहना है कि कई बार विधायक, डीसी व एसडीएम से मिलकर समस्या रखी थी। समाधान का आश्वासन मिला था। अब सीजन का समय है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
तीनो रास्तों की सड़क टूटी
गांव अटैला के किसान प्रदीप कुमार ने कहा कि सड़क की गंभीर समस्या है। किसानों को मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर आने में काफी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। मंडी के बाहर तीनों रास्तों की सड़कें टूटी हुई हैं।
आढ़ती ईश्वर सिंह ने बताया कि जाखौली अड्डा से लेकर अनाज मंडी ही नहीं, बल्कि अनाज मंडी से रामनगर तक जाने वाली सड़क भी टूट चुकी है। पिछले साल रामनगर में कुछ हिस्से में निर्माण किया गया, सड़क अभी भी अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें