फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहीदी यात्रा से पहले नहीं सुधरीं सड़कें, लापरवाही का आरोप

Fri, 21 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शहीदी दिवस यात्रा के मार्ग में गांव हरिगढ़ के पास जर्जर हो चुकी सडक़ का दृश्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। श्री गुरु तेग बहादुर जी 350 साला शहीदी यात्रा शनिवार 22 नवंबर को चीका पहुंचेगी। यात्रा जिन शहरों से होकर गुजर रही है, वहां मार्गों को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन चीका क्षेत्र में तैयारियों की रफ्तार बेहद धीमी दिखाई दे रही है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यात्रा में अब मात्र एक दिन शेष है, लेकिन प्रशासन यात्रा मार्ग पर पेचवर्क तक पूरा नहीं कर पाया। कैथल से चीका और चीका से गांव भागल तक सड़कें जगह-जगह गड्ढों से भरी पड़ी हैं। कई स्थानों पर तो सड़क का अस्तित्व तक नजर नहीं आ रहा। यात्रा स्वागत के लिए शहर के डिवाइडरों की पुताई तक नहीं हुई और न ही स्वागत द्वार लगाए गए हैं।
विज्ञापन


हरबंस हरिगढ़, बलजीत सिंह, अवतार सिंह, जसबीर सिंह और राजपाल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़कें देने में तो पहले ही विफल रहा है, अब देश और धर्म के लिए बलिदान देने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी यात्रा को सम्मान देने में भी नाकाम साबित हो रहा है। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि अंतिम समय में ही सही, लेकिन प्रशासन यात्रा से पहले सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी कर लेगा।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शहीदी यात्रा के मद्देनज़र सड़कों पर पेचवर्क का कार्य तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। यात्रा स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें