फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

Sun, 08 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूंडरी। बस स्टैंड पर यात्रियों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए थाना प्रभारी सतपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग, लाल बत्ती के नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अनुचित पार्किंग से बचने के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने लोगों को ब्रोशर और पम्पलेट भी वितरित किए, ताकि वे यातायात नियमों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें। थाना प्रभारी सतपाल ने कहा कि सड़क पर नियमों का पालन करने से न केवल अपनी बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है। उन्होंने नागरिकों से अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें