फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के सामने बस न रुकने से भड़के विद्यार्थी

Wed, 03 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव जगदीशपुरा के पास बसें न रुकने के कारण डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थियों ने रोडवेज अधिकारियों से लेकर डीसी तक से गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को परेशान विद्यार्थियों के सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर निकल आए। विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर छुट्टी के समय नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में थाना सदर प्रभारी ने विद्यार्थियों को पहले समझाया और बाद में खदेड़कर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन


पांच किलोमीटर दूर है बस स्टैंड
विद्यार्थियों ने बताया कि वह एक माह से नए सत्र में कॉलेज आ रहे हैं। दोपहर के समय कॉलेज के सामने कोई बस नहीं रुकती। कॉलेज से शहर व बस स्टैंड करीब पांच किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि बस रुकने की मांग को लेकर वे रोडवेज के जीएम, कॉलेज के प्रिंसिपल व डीसी से भी मिल चुके है। लेकिन विद्यार्थियों की समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है।

छुट्टी बाद घंटों करना पड़ता है इंतजार
विद्यार्थियों ने बताया कि दोपहर को करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद दो-दो घंटे बस रुकने का इंतजार करना पड़ता है। जीएम रोडवेज ने बस चालकों को बस रोकने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन फिर भी बस नहीं रुक रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में वह सडक़ों पर दो-दो घंटे तक प्रतिदिन खड़े रहते हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि यहां से गुजरने वाली रोडवेज बसों का कॉलेज के स्टॉपेज पर ठहराव करवाया जाए। ताकि कॉलेज म%E
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें