फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड क्षेत्र में करनाल से पटियाला रोड तक सड़क खराब

Fri, 22 Mar 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सड़कों की समस्या ढांड क्षेत्र से भी अछूती नहीं है। इस क्षेत्र में भी मुख्य मार्गाें पर पड़ने वाले आधा दर्जन से अधिक गांवों में बदहाल सड़कों की समस्या पिछले लंबे समय से ज्यों की त्यों बनी हैं। बता दें कि ढांड कस्बा कुरुक्षेत्र रोड पर पड़ता है और यहां पर स्थित पंचमुखी से पांच अलग-अलग मुख्य रास्ते जा रहे हैं। इसमें कुरुक्षेत्र व कैथल रोड को छोड़कर अन्य सभी रास्तों में सड़कें टूटी है। इन सड़कों के टूटने के बाद मरम्मत न होने के चलते कोई समाधान नहीं हो पाया है।

यहां हैं खस्ताहालत सड़कें ः ढांड में पिहोवा रोड, ढांड से कौल व करनाल रोड, ढांड से पूंडरी मार्ग खस्ताहालत है। सबसे अधिक समस्या कौल से करनाल मार्ग पर है। इसका समाधान नहीं हो पाया है। यह समस्या कौल से साकरा, कौल से करसा व ढांड से जडौला व बेगपुर जाने वाली सड़क काफी दयनीय स्थिति में है।
विज्ञापन


ढांड क्षेत्र में भी कई गांवों में सड़क निर्माण के।लिए वर्क आर्डर जारी हुए है। इन मार्गों पर जल्द ही सड़कों का निर्माण किया जाएगा। -वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

नहीं हुआ कोई समाधान

ढांड के कौल में साकरा जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। इस समस्या को लेकर संंबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाएग। - ईशम सिंह।

हादसों का रहता है भय

सड़कों की हालत खस्ता होने से वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस समस्या के चलते अब वाहन चालकों को हादसों का भय बना रहता है। मांग है कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए इसका उचित समाधान किया जाना चाहिए। ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। - डिंपल।
विज्ञापन


पैचवर्क तक नहीं किया जा रहा

इस समय आदर्श चुनाव आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में संबंधित विभाग की भी मजबूरियां हो जाती हैं कि नया कार्य नहीं हो पाता है। इस स्थिति में विभाग कम से कम पैच वर्क तो कर दें। पैच वर्क करने से कुछ राहत वाहन चालकों को जरूर मिल सकती है। - बलकार कौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें