फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कछुआ चाल से चल रहा सड़क निर्माण, लोग और दुकानदार परेशान

विज्ञापन
असंध-कैथल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण खराब हुई सड़क का दृश्य।
विज्ञापन
राजौंद। शहर के असंध-कैथल मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य बंद होने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। लंबे समय से अधूरा पड़ा यह कार्य अब क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बन चुका है।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे इस सड़क खंड का निर्माण कार्य काफी समय पहले शुरू किया गया था लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। सड़क पर जगह-जगह उखड़ी सतह के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। राहगीरों को जहां पैदल चलने में दिक्कत हो रही है। वहीं वाहन चालकों को भी जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
दुकानदारों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य के कारण उड़ने वाली धूल ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। धूल के कारण ग्राहकों का दुकानों पर रुकना मुश्किल हो गया है जिससे उनके व्यापार पर सीधा असर पड़ा है। इसके अलावा, सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण दुकानों के सामने रास्ता बाधित रहता है, जिससे ग्राहक दुकान तक पहुंच ही नहीं पाते।
विज्ञापन

लोगों में महेश, सुरेंद्र व नरसिंह का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को इस समस्या के बारे में अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और ठेकेदार द्वारा कार्य को समय पर पूरा करने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। आसपास के ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और निर्माण कार्य के दौरान उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

असंध-कैथल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण खराब हुई सड़क का दृश्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें