फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क बन रही है हादसों का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। कैथल-करनाल मार्ग पर फोरलेन निर्माण का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन कैथल से पूंडरी के बीच सिरसा ब्रांच नहर पुल के नजदीक गांव मूंदड़ी में एक छोटे से टुकड़े का कार्य बीच में ही अधूरा पड़ा है। इसे बनाया नहीं जा रहा। वाहन चालक देवव्रत, प्रदीप, सुधीर, पवन कुमार ने बताया कि यहां प्रतिदिन दुर्घटना घटना हो रही हैं। सोमवार को गड्ढों के कारण अनियंत्रित कार खेतों में उतर गई। गनीमत रही कि कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। बाद में कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। यहां बड़े वाहन पलटते-पलटते बचना या मोटरसाइकिल सवार को यहां चोट लगना आम बात हो गई है। राहगीर प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। वाहन चालक पंकज, विजय कुमार, सुरेश कुमार, जनक कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, मुकेश बंसल ने विभाग के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि पूंडरी से कैथल जाते समय अच्छी सड़कबनने की वजह से वाहन चालक फर्राटे भरते हैं, लेकिन एकदम अचानक गहरे गड्ढे आने से कार और अन्य वाहन अनियंत्रित हो जाती हैं। वहीं इस क्षेत्र के किसान जो शुगर मिल में अपना गन्ना लेकर जाने वाले किसानों को उल्टी दिशा से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें