संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी स्कूल के छात्र सक्षम सिंगला ने खेलों में एक नई उपलब्धि हासिल की है। छात्र सक्षम सिंगला ने जूडो वर्ल्ड एशियन चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई है।
गत 22 जुलाई को दिल्ली में हुए इंटरनेशनल एशियन गेम्स के ट्रायल में उन्होंने जीत हासिल की और 28 अगस्त से साउथ कोरिया में होने वाले वर्ल्ड एशियन गेम्स में वे अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने सक्षम सिंगला को बधाई दी और साथ ही भविष्य में होने वाला खेल प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामना दी। स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला व प्रधान सरल शांत मंगल ने भी सक्षम की सराहना की और वर्ल्ड एशियन गेम्स में उसके विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी।