संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी है। ऐसे में शहर के सभी कॉलेजों में सहायता केंद्र बनाकर विद्यार्थियों को कोर्सों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आरकेएसडी कॉलेज में सबसे अधिक 1900 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विभाग के शेड्यूल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि नौ जून है। इसके बाद 19 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। आरकेएसससी पीजी कॉलेज में बनाए गए सहायता केंद्र के माध्यम से अभ्यार्थियों की दाखिला संबंधित जानकारी एवं फार्म भरवाने का काम जारी है।
कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने सहायता केंद्र पर पहुंचकर अभ्यर्थियों से जानकारी प्राप्त की एवं उनकी सहायता करने के दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. अशोक अत्रि, डॉ. सुरुचि शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा एवं पंकज शर्मा आदि मौजूद है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आरकेएसडी कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बना है। ऐसे में प्रतिदिन काफी संख्या में विद्यार्थी सहायता केंद्र पर पहुंचकर कोर्साें से संबंधित जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। राज्य स्तरीय टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2133 अथवा ईमेल admissionshighereduhry.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बिना पंजीकरण के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क सभी आवेदकों पर लागू होगा।
तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया: प्रथम मेरिट सूची (प्रथम काउंसलिंग), द्वितीय मेरिट सूची (द्वितीय काउंसलिंग), भौतिक काउंसलिंग (तृतीय चरण)
इन संकायों में इतने आवेदन
सीटें
आवेदन
बीए
560
924
बीए सेल्फ फाइनेंस
150
51
बीए इवनिंग
380
82
बीकॉम
160
354
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस
80
123
बीकॉम इवनिंग
220
73
बीकॉम इवनिंग आनर्स
60
70
बीएससी फिजिकल साइंस
140
140
बीएससी फिजिकल साइंस
सेल्फ फाइनेंस
120
79
बीएससी लाइफ साइंस
80
116
बीएससी लाइफ साइंस
80
39
सेल्फ फाइनेंस
बीए फिजिकल एजुकेशन
55
43
सेल्फ फाइनेंस
बीसीए
140
174
बीबीए
70
134
अन्य बीकाॅम -टैक्स
इंश्योरस, बैकिंग
150
23