संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय की टीम ने अंतर महाविद्यालय महिला सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में ओवरऑल रजत पदक जीता। लौटने पर टीम के सदस्यों को कॉलेज स्टाफ ने सम्मानित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि यह प्रतियोगिता उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालका के राजकीय कॉलेज में 24 से 26 मार्च तक करवाई गई थी। इसमें आरकेएसडी महाविद्यालय ने ओवरआल रजत पदक जीता।
इस टीम के संयोजन में विभागाध्यक्ष डाॅ. गुरदीप भोला, व प्रो उर्मिल बतान ने अहम भूमिका निभाई और विजेता टीमों को बधाई देकर सम्मानित किया। इस जीत पर महाविद्यालय के प्रबंधक समिति के साकेत मंगल, सुनील चौधरी, पंकज बंसल, प्रो. दीपक कंडोला व देव कुमार ने भी इस जीत पर बधाई दी।