फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी चुनाव का बिगुल बजा, 20 को 2976 सदस्य करेंगे मतदान

विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज और संस्था का मुख्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव का बिगुल बज चुका है। आरकेएसडी कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के गठन के लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के तहत 20 दिसंबर को 21 कॉलेजियम के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान करवाया जाएगा। समिति के 2976 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संस्था से जुड़े विभिन्न गुटों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले चुनाव में आमने-सामने रहे आरके ग्रुप और आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप इस बार भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। दोनों पक्ष अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
हालांकि आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप बनाने वाले रवि भूषण गर्ग खुद ग्रुप छोड़कर अपने पुराने साथियों के साथ जा मिले हैं।
चुनाव का शेड्यूल जारी : चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 9 और 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 11 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 12 दिसंबर को नाम वापस ले सकेंगे। 13 दिसंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ती है तो 20 दिसंबर को सुबह 8:30 से शाम 4:30 बजे तक आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निर्धारित केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
दो गुटों के बीच मुकाबले पर रहेंगी निगाहें : राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव में 21 कॉलेजियम के प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। यही प्रतिनिधि आगे संस्था की कार्यकारिणी के गठन में अहम भूमिका निभाएंगे। वर्ष 2024 में आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप बनाकर पुराने आरके ग्रुप को चुनौती दी गई थी। उस चुनाव में वेलफेयर ग्रुप ने दो कॉलेजियम पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद से संस्था के चुनावों में दोनों पक्षों के बीच मुकाबले के लिए चर्चा रही है।
पिछले चुनाव में आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप की ओर से मैदान में रहे रवि भूषण गर्ग हाल ही में फिर आरके ग्रुप के साथ आ गए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की थी। अब आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप से हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री रहे चरणदास शोरेवाला के पुत्र अनिल शोरेवाला और वर्तमान में संस्था पर काबिज आरके ग्रुप से अश्वनी शोरेवाला, पूर्व में प्रधान रहे साकेत मंगल व रवि भूषण गर्ग गुट के बीच सीधा मुकाबला होगा।

आरकेएसडी कॉलेज और संस्था का मुख्य द्वार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें