फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में आरकेएसडी कॉलेज की टीम को पहला स्थान

Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान विभाग की ओर से हरियाणा स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी, पंचकूला के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें आरकेएसडी कॉलेज की टीम प्रथम रही। टीम में विभा (बीएससी तृतीय), जन्नत (बीएससी तृतीय) और मानसी (बीएससी मेडिकल तृतीय) शामिल रहीं।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न काॅलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल आठ टीमें शामिल रही। प्रतियोगिता में चार राउंड- प्रश्न, विजुअल, एक्टिविटी और रैपिड फायर रहे। जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बॉटनी और जूलॉजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। डॉ. पूनम और डाॅ. देवेंद्र कुमार ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। मंच संचालन डाॅ. रूपाली ने किया।
विज्ञापन


विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज चीका की टीम प्रीति (बीएससी द्वितीय), प्रीति (बीएससी द्वितीय) और निशा (बीएससी द्वितीय) की टीम को दूसरा स्थान मिला।

आईजी कॉलेज की टीम अक्षिता (बीएससी तृतीय), मुस्कान, (बीएससी तृतीय), सिमरन (बीएससी तृतीय) तीसरे स्थान पर, राजकीय कॉलेज चीका की टीम नेहा (बीएससी द्वितीय) निशु (बीएससी द्वितीय), रूबी (बीएससी द्वितीय) चौथे स्थान पर, आरकेएसडी कॉलेज की टीम अग्रिम, (बीएससी द्वितीय) साक्षी, (बीएससी तृतीय), स्मृति (बीएससी तृतीय) पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन


सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार भांबू ने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और विज्ञान विभाग को इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो सीमा, डाॅ. पूजा, डाॅ. नीलम, डाॅ. अमित, डाॅ. इंदू रवीश, डाॅ. इंदू गाबा, डाॅ. मंजू और अन्य ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें