फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज की टीम को सर्वश्रेष्ठ का खिताब

Sat, 21 Sep 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के यूथ रेडक्रॉस के चार विद्यार्थियों ने इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी राज्य इकाई की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में बेस्ट टीम और बेस्ट वोलेंटियर्स का अवार्ड जीता है। यह शिविर कुरुक्षेत्र के गीता ज्ञान संस्थान में 11 से 16 सितंबर तक आयोजित हुआ था।
विज्ञापन

इस यूथ रेडक्रॉस कैंप का शुभारंभ डॉ. रोहित शर्मा, कैंप कोऑर्डिनेटर ने किया। उन्होंने कहा कि इस छह दिवसीय शिविर में प्रकृति, पर्यावरण और स्वास्थ्य इन तीन बिंदुओं को आधार बनाकर संवेदनशील और जागरूक करने का प्रयास किया। इस शिविर में क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, मिमिक्री, नृत्य, वाद विवाद प्रतियोगिता, अक्सटेंपर भाषण प्रतियोगिता आदि गतिविधियां करवाई। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों मुकेश कुमार, समीर, अनमोल और गुरमीत ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।

शिविर में आपदा प्रबंधन, सीपीआर, फर्स्ट एड आदि के बारे में भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में मुकेश कुमार को बेस्ट वालेंटियर और महाविद्यालय की टीम को बेस्ट टीम के अवार्ड से सम्मानित किया। उपलब्धि पर काॅलेज प्रबंधक समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाले और प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने पूरी यूथ रेडक्रॉस की टीम डाॅ. सुरेन्द्र सिंह, संयोजक, वाईआरसी, डाॅ. अनुकृति ढुल, डाॅ. देवीलाल, प्रो अनिता व सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें