फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रत्नावली में आरकेएसडी कॉलेज ओवरऑल विजेता

Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ। चार दिवसीय इस महोत्सव में आरकेएसडी कॉलेज कैथल ओवरऑल विजेता रहा। इसके अलावा थिएटर विधा की ट्राफी भी जीती। कुवि कैंपस ने रनर अप ट्राफी जीती।

महोत्सव में छह मंचों पर 34 विधाओं में विभिन्न संस्थानों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी। प्रत्येक विधा में विजेता रहे कलाकारों को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा सम्मानित किया। रत्नावली महोत्सव में आरकेएसडी पीजी कॉलेज के कलाकार 34 विधाओं में से 28 विधाओं में छाए रहे।
विज्ञापन


नृत्य प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज पानीपत के कलाकारों ने ओवरऑल ट्राफी हासिल की तथा ओवरऑल फाइन आर्ट्स ट्राफी कुवि कैंपस की टीम ने प्राप्त की। जबकि ओवरऑल लिटरेरी इवेंट्स ट्राफी गवर्नमेंट कॉलेज जींद की टीम ने तथा ओवरऑल थियेटर इवेंट्स आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने हासिल की तथा ओवरऑल म्यूजिक इवेंट्स ट्राफी आर्य पीजी कॉलेज पानीपत व कुवि कैंपस की टीम ने प्राप्त की।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने रत्नावली महोत्सव की रिपोर्ट प्रस्तुत की और कुवि सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता कलाकारों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, उप-निदेशक डॉ. गुरचरण सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आरएसकेडी कॉलेज के डॉ. अशोक अत्रि, प्रो ऋचा लांग्यान एवं डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि 90 विद्यार्थियों ने इन विधाओं में भाग लिया था। कॉलेज रिचवल, रागनी व चौपाल में प्रथम, पगडी बांधना, शोर्ट फिल्म, ड्यूट रागनी, कोरियोग्राफी, फैशन शो, मोनो एक्टिंग, टिट बिट, ओल्ड एंटिक, स्किट, हरियाणवी क्विज, हरियाणवी कविता व सांग में द्वितीय, हरियाणवी आरक्रेस्ट्रा, सोलो डांस मेल, डैक्लेमेशन, रसिया व हरियाणवी नाटक में तृतीय और, लोक गीत, हरियाणवी लोकगीत और गजल में चतुर्थ स्थान पर रहा। वहीं भजन, हरियाणवी लोक वाद्य, हरियाणवी नाटक व स्किट में द्वितीय बैस्ट रहा। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने सभी विजेताओं एवं टीम संयोजकों को बधाई दी।

उधर, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया के मुताबिक हरियाणवी भाषण प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज जींद के हर्ष ने पहला व मंजीत ने दूसरा तथा आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की पूर्णिमा ने तीसरा व कोमल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पाॅट पेंटिग प्रतियोगिता में कुवि कैंपस की टीम ने पहला, बुद्धा ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन करनाल की टीम ने दूसरा व द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज कुरुक्षेत्र की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रदर्शनी में कुवि कैंपस टीम के यश मोदगिल पहले स्थान पर रहे, आईजीपीजी महिला महाविद्यालय कैथल की रवीना दूसरे स्थान पर रही।

हरियाणवी लोक वाद्य एकल प्रतियोगिता में कुवि कैंपस की टीम पहले स्थान पर, एसडीपीजी कॉलेज पानीपत की टीम ने दूसरा, गवर्नमेंट कॉलेज नारायणगढ़ अंबाला की टीम ने तीसरा, एसयूएस गवर्नमेंट कॉलेज, मटक-माजरी करनाल की टीम को चौथा तथा आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी लोक हस्तशिल्प प्रतियोगिता में माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज, निसिंग, करनाल की टीम ने प्रथम, एसयूएस गवर्नमेंट कॉलेज, मटक-माजरी करनाल ने दूसरा तथा बुद्धा ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन, करनाल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौपाल प्रतियोगिता में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज जींद की टीम ने दूसरा व गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमन, मतलौडा, पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शॉर्ट फिल्म में गवर्नमेंट कॉलेज जींद प्रथम रहा ः शार्ट फिल्म इन हरियाणवी प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज जींद की टीम ने पहला और आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग हरियाणवी प्रतियोगिता में पानीपत की टीमों ने पहला और दूसरा तथा ग्रुप डांस रसिया में एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने पहला, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा तथा आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज फार वूमेन मतलौडा ने पहला, डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज कैथल ने दूसरा व आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज ने जीता बेस्ट एक्टर अभिनेता का अवाॅर्ड
प्रथम बेस्ट एक्टर अभिनेता का अवार्ड डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज कैथल तथा दूसरा बेस्ट एक्टर पुरस्कार आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने हासिल किया। बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार गवर्नमेंट कॉलेज फार वूमेन मतलौडा ने हासिल किया। समूह नृत्य हरियाणवी प्रतियोगिता में गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और एसडी कॉलेज पानीपत की टीम ने दूसरा तथा कुवि कैंपस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज जींद की टीम ने पहला तथा आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने दूसरा और कुवि कैंपस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कुवि जल्द बनेगा इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस : कुलपति

मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि रत्नावली महोत्सव सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने में सफल रहा। युवा पीढ़ी रत्नावली मंच के माध्यम से विरासत को जीवित रखने का काम कर रही है। ऐसी पीढ़ी पर प्रदेश के हर व्यक्ति को नाज है। उन्होंने कहा कि नैक ए-प्लस-प्लस ग्रेड विश्वविद्यालय बनने के बाद वह दिन दूर नहीं जब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस बनकर विश्व के विश्वविद्यालयों में अपना अहम स्थान बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें