कैथल। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन करने वाले आरकेएसडी कॉलेज के एनसीसी कैडेट मुकेश को डीजी एनसीसी मेडल से सम्मानित किया गया।
डीजी एनसीसी मेडल राष्ट्रीय कैडेट कोर का सर्वोच्च सम्मान है, जो कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण, प्रशिक्षण, साहसिक गतिविधियों और सामाजिक सेवा में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। यह सम्मान प्रायः रिपब्लिक डे कैंप जैसे आयोजनों के दौरान दिया जाता है और एनसीसी में उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है। संवाद