फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंटिंग प्रतियोगिता में रिया प्रथम और तमन्ना दि्वतीय

Sat, 24 Aug 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता हुईं। पेंटिंग प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, तमन्ना ने दूसरा, माफी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वाति, केतन, खुशी की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य हरपाल सिंह ने की। विज्ञान अध्यापक प्रीति पाल ने प्रार्थना सभा में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है कि हम पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहे हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव पर करवा कर इतिहास रच दिया था। प्राचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि इस दिवस को मानने से हमारे छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और बच्चों की पढ़ाई का रुख विज्ञान विषय की ओर होगा। इस मौके पर स्टाफ सदस्य जय गोपाल, पवन, नवजीत संधू, मनजीत, राकेश, सचिन धीमान, सतबीर, रविंद्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें