फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यूनियन ब्लॉक की प्रधान बनीं रीतू क्योड़क

Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनुमान वाटिका में सोमवार को मिड डे मिल वर्कर यूनियन से कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसका उद्घाटन सीटू नेता जयप्रकाश शास्त्री ने किया। बैठक में रीतू क्योड़क को यूनियन ब्लॉक की प्रधान बनाया गया।

बैठक में मजदूर वर्ग की मीड डे मील कार्यकर्ताओं ने अपनी नौकरी को लेकर वेतन को लेकर रोष प्रकट किया है। कहा गया कि कार्यकर्ताओं के सामने रोजी-रोटी की भारी दिक्कतें हैं, उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता। केंद्र सरकार से सात हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। उसमें से भी केंद्र सरकार का एक हजार रुपये मासिक लगातार लंबित रहता है, जिससे उन्हें परिवार के पालन पोषण में भारी दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूलों में गलत नीतियों से बच्चों की संख्या घट रही है जिनसे उनका रोजगार छीना जा रहा है। सरकार से उनकी मांग है कि अध्यापकों के पदों को पूरा भरना चाहिए , स्कूलों में हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए, जिससे बच्चों की संख्या न घटे। बैठक की अध्यक्षता रीतू ने की।
विज्ञापन


यूनियन के राज्य नेता कामरेड सत्यवान ने बताया कि नौ मार्च को कैथल यूनियन का जिला सम्मेलन आयोजित होगा व 31 मार्च को जींद में राज्य सम्मेलन स्तरीय सम्मेलन होगा। इस मौके पर प्रधान रीतू क्योड़क, किरण जाखौली अड्डा सचिव ,सरोज काकौत कोषाध्यक्ष, जसविंदर पट्टी अफगान उपप्रधान व गुरमीत टीक सह सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें