कैथल। शहीद भगत सिंह भवन में रविवार को मिड डे मील वर्कर यूनियन हरियाणा की जिला कमेटी का पांचवां सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मास्टर जयप्रकाश शास्त्री ने बताया पूरे देश के स्तर पर लाखों लाख महिलाएं दोपहर का खाना स्कूल में बच्चों व अध्यापकों लिए तैयार करती हैं। वह सुबह बच्चों के साथ स्कूल में आती है और बच्चों की छुट्टी होने के बाद तक बर्तन व रसोई की सफाई आदि अन्य काम निपटाती हैं। नरेश कुमार रोहेड़ा ने कहा कि आज महंगाई को देखते हुए मांग है कि इन वर्करों 26 हजार रुपये महीना और पूरे 12 महीने का वेतन दिया जाए। सभा में सर्व सहमति से 25 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें रितु को जिला प्रधान व सुनीता को जिला सचिव और धूप सिंह व सुदेव गुलियाना को सह सचिव व कविता मूंदड़ी को उप प्रधान और किरण, मुकेश, सुमन, मीना, जसविंदर, सुखदीप, सकीना, कमला, सुषमा रानी, राजो, ओमप्रकाशो, चंद्रपति और कृष्णा आदि को जिला कमेटी सदस्य के रूप में चुना गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता रितु शर्मा ने की और संचालन कामरेड सत्यवान कलायत ने किया। इस मौके पर जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष रामकली जांगड़ा, मिड डे मील वर्कर यूनियन राज्य के नेता ओमप्रकाश माटा आदि ने भी सभा को संबोधित किया। संवाद