फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऋषिका ने कबड्डी में जीता रजत पदक

Fri, 04 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। रोहेड़ा गांव की बेटी ऋषिका ने बिहार के गया में आयोजित नेशनल कबड्डी में रजत पदक जीत कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। रोहेड़ा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में गांव की इस बेटी को सम्मानित किया गया।

राजौंद ब्लॉक समिति सदस्य शीलू जागलान ने बताया कि रोहेड़ा की ऋषिका ने बिहार के गया में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की इस उपलब्धि को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा बेटी को गांव में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सम्मानित किया गया। इस दौरान कोंच सुरेंद्र ने बताया कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। रिषिका ने राष्ट्रीय सत्र पर कबड्डी में रजत पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि मनदीप सिंह, कोच सुभाष चंद, सुरेंद्र कुमार एनआईएस, कोच कविराज, जगदीश,बीरबल फौजी, रघुबीर मास्टर, राजेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें