फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रीचा गुप्ता बनीं इनर व्हील क्लब की प्रधान

Wed, 03 Jul 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक होटल में आयोजित इनर व्हील क्लब कैथल के कार्यक्रम में नई टीम का गठन भी किया। इसमें रीचा गुप्ता को प्रधान और डॉ. राजरानी गर्ग को उप प्रधान चुना गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स डे भी मनाया। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में 10 डॉक्टरों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब ने अपने नए सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्लब की ओर से छत के छह पंखे दयावती नारायण सेवा संस्थान को दिए गए। इस मौके पर सभी सदस्यों को तुलसी का पौधा दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर नवनिवार्चित प्रधान रीचा गुप्ता ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी क्लब समाज सेवा के लिए हर समय तैयार रहेगा। इस दौरान डॉ. रेनू चावला को इनर व्हील क्लब का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान गठित की गई नई टीम में प्रधान रीचा गुप्ता, उप प्रधान डॉ. राजरानी गर्ग, सेक्टरी मीना चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रीती चौधरी, क्लब सदस्य स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजरानी गर्ग, दंत चिकित्सक डॉ. कमलेश जिंदल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. कविता जिंदल, दंत चिकित्सक डॉ. सोनी बंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ (एमओ) डॉ. रेनू चावला, सर्जन डॉ. किरणदीप, ईएनटी डॉ. रुचिका सूद, फिजिशियन डॉ. आंचल गुप्ता, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट अभिलाष जैन व त्वचा विशेषज्ञ डॉ. आंचल कक्कड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें