फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से आ रहे धान के कारण कीमतों में गिरावट

Mon, 24 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
अनाज मंडी में आ रहा है पंजाब व यूपी का धान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अनाज मंडियों में दूसरे राज्यों के धान के कारण एक बार फिर से कीमतों में गिरावट आ गई है। जिस कारण किसान मायूस हैं। काफी संख्या में स्थानीय किसानों ने कीमत बढ़ने की उम्मीद में अपने धान का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। लेकिन यदि खरीददारों की जरूरत बाहर से आए धान से ही पूरी हो गई तो इन किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


किसान यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी ने इसको जिले के किसानों के साथ नाइंसाफी बताया है। उन्होंने बताया कि सीजन के शुरूआत से राज्यों से धान आना शुरू हुआ था, तो उस समय किसानों की धान 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जाने लगी। किसानों द्वारा लगातार प्रयास करने के बाद बहुत मुश्किल से उस समय यह आवक बंद करवाई थी तो उस के बाद धान ठीक मूल्य पर बिकने लगी। परंतु मात्र एक सप्ताह बाद ही जिला प्रशासन के द्वारा इस ओर ध्यान देना छोड़ दिया गया और किसानों की धान के दाम फिर एक दम कम हो गये।

पीआर की खरीद बंद होने से किसान परेशान:-
इस समय पीआर का कोटा पूरा होने के नाम पर अधिक तर राइस मिल मालिकों ने सरकारी खरीद बंद कर दी है। जबकि इस समय भी किसानों के पास पी आर की फसल बकाया है। भाकियू नेताओं के अनुसार यह भी पता चला है कि जिला प्रशासनिक अधिकारियों की चलती मिली भगत से यूपी से धान 1300 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच रही है। इस धान को सरकारी खरीद बताकर फर्जी गेट पास काट कर सरकारी धान बनाया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिये। उधर अब मंडी में 1121 किस्म का धान भी मंडी व राइस मिलों में मंदे दामों में आ रहा है और अब मंडियों में धान की कम मूल्य पर खरीद की जाने लगी है।
विज्ञापन


किसानों की मांग है कि कमेटी से इंद्राज रजिस्टर लेकर उन दुकानों के किसानों के नाम की छान-बीन की जाये, जिन्होंने प्रति दिन 500 से अधिक क्विंटल की बिक्री की है। यह एक बड़ा घोटाला उभर कर सामने आएगा।

वहीं मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी उनके ध्यान में नहीं आई है। वे पता करवाएंगे। यदि कोई इस तरह से धान मंगवाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडी में जो भी समस्याएं हैं। उनका समाधान किया जा रहा है। वाटर कूलर ठीक करवाए गए थे, यदि कहीं कोई समस्या है। तो उसका भी समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें