फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राइस मिलर ने हड़पा करोड़ों रुपये का चावल

Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला पुलिस ने धान मिलिंग में 5,88,72,413 करोड़ रुपये की धोखाधडी करने के आरोप में एक राइस मिलर और उसके गारंटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला डीएम हैफेड की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

डीएम ने शिकायत में बताया कि खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के दौरान गोयल फूड, चीका व आत्मा राम राइस एंड जनरल मिल, चीका को हैफेड की ओर से कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के लिए धान आवंटित किया गया था। जिसके बदले में राइस मिलर को तय मात्रा में सीएमआर देना था लेकिन राइस मिलर की ओर से सीएमआर की पूर्ण वापसी एफसीआई को नहीं की गई।
विज्ञापन


इसमें गोयल फूड चीका को 75345.37 टन चावल लौटाना था लेकिन मिल संचालक ने केवल 54 प्रतिशत चावल ही लौटाया।

जबकि राइस मिलर को बार-बार अवगत करवाया गया लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। यही नहीं उनके गारंटरों राम सिंह (परी ग्रेन ट्रेडर अनाज मंडी चीका), श्रीशेष (रिद्धि सिद्धि ग्रेन कुमार व्यापारी अनाज मंडी चीका) और मोहित गोयल (मैसर्ज गौतम फूड, चीका) व रोहित गोयल (गोयल फूड चीका) की ओर से भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान आरोपी राइस मिलर के पास पर्याप्त स्टॉक भी नहीं पाया गया। इस प्रकार से आरोपी राइस मिलर की ओर से धान मिलिंग के नाम पर सरकार के साथ 5,88,72,413 रुपये का धान लेते हुए उसके बदले में चावल नहीं लौटाया। गुहला थाना के प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें