फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : कल से शुरू होगी समर हैंडबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
ग्योंग में आयोजित होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्योंग गांव के हैंडबॉल ग्राउंड में सेकेंड समर हैंडबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों की टीमें भाग लेंगी। आयोजन के लिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार लड़कों की प्रतियोगिता 30 मई को और लड़कियों की प्रतियोगिता 31 मई को आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में केवल कैथल जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों 14वीं मिनी, 17वीं जूनियर और सीनियर ग्रुप में आयोजित किया जाएगा।

आयोजक और हैंडबॉल कोच रविंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना भी इस लीग का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
विज्ञापन


गांव ग्योंग लंबे समय से हैंडबॉल प्रतिभाओं के लिए पहचान बना चुका है। यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में इस समर हैंडबॉल लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर अवसर माना जा रहा है।

टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न टीमों के कोच खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करवा रहे हैं। वहीं अभिभावक भी बच्चों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। कोच रविंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता जिले में खेल संस्कृति को और मजबूत करेगी और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने जिले के युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

ग्योंग में आयोजित होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी। स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें