फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने मंत्री के व्यवहार पर जताई नाराजगी

Tue, 17 Feb 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा पुलिस एसोसिएशन के रिटायर्ड कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर एक मंत्री के एसपी के साथ कथित आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायत की है। एसोसिएशन से जुड़े रिटायर्ड डीएसपी अशोक कुमार राजनीकांत ने बताया कि ज्ञापन में मंत्री से अपने व्यवहार में सुधार लाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि इस प्रकरण से पुलिस कर्मचारियों में असंतोष की भावना पैदा हुई है।
विज्ञापन


रिटायर्ड कर्मचारी दलबीर ने भी मंत्री के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि इससे विभागीय मनोबल प्रभावित हुआ है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि मामले में सभी पक्षों की सुनवाई आवश्यक है और कानून सबके लिए समान होना चाहिए। अशोक कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय भी किसी भी प्रकरण में दोनों पक्षों की बात सुनकर ही निर्णय देता है। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में संबंधित मंत्री के भी शामिल होने की संभावना है, ताकि मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा सके। रिटायर्ड कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल न्याय और उचित व्यवहार सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें