फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ

Mon, 30 Sep 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान नंद लाल रहेजा ने की। बैठक में सभी सदस्यों को मतदान करने और सभी लोगों को मतदान के लिए

प्रेरित करने पर कार्यक्रम चलाने का फैसला लिया गया।

इस मौके पर लक्ष्मण कामरा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम स्वयं मतदान करें और दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। चुनाव के समय हर मतदाता की भागीदारी होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दिन अपने सभी कामों से पहले मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बाबू राम गुप्ता, राम कुमार कामरा, रमेश आर्य ने भी अपने विचार रखे। साथ ही मतदान के लिएए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस अवसर पर इंद्रजीत, बलवंत सिंह, राम नाथ चुटानी, पूर्ण चंद सैनी, कृष्ण चंद पटवारी, कुलदीप चीमा, राज सिंह, बहादुर सिंह, विजय तनेजा, तारी देवी, विमला देवी, भगवती देवी, सतपाल सरदाना व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें