फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिटायर्ड कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Dec 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर कैथल जिले के बड़ी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारियों ने बुधवार को जिला सचिवालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल किया जाए तथा मार्च 2025 में संसद से पारित वित्त विधेयक को तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले प्रधान रमेश हरित की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें गुहला, पूंडरी, कलायत, सीवन, राजौंद और कैथल ब्लॉक के रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया। मास्टर गुलाब सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, उपप्रधान सिंगारा सिंह, दिलबाग पोलड़, जगरूप सहारण, ईश्वर सिरोही और कोषाध्यक्ष धूप सिंह सिरोही मौजूद रहे। सभा का संचालन सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें