फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अविश्वास प्रस्ताव वोटिंग का परिणाम अभी नहीं

Sun, 15 Sep 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब 16 सितंबर को जिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग का परिणाम घोषित नहीं होगा। दरअसल, डीसी ने प्रशासनिक कारणों का हवाला दे आगामी आदेशों तक परिणाम की तारीख स्थगित कर दी है।

गौरतलब है कि डीसी डॉ. विवेक की ओर से शुक्रवार को जिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग का परिणाम जारी करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद जजपा की ओर से आयोग में पत्र देने के बाद डीसी ने बैठक को आगामी आदेशों तक स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को जननायक जनता पार्टी ने चुनाव आयोग ने डीसी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। यह आरोप जजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने पत्र के माध्यम से लगाए थे। इसमें जजपा ने लिखा था कि कैथल के डीसी ने आचार संहिता लगने के बावजूद 16 सितंबर को कैथल के जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ हुए मतदान पर बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


कहा था कि जिला परिषद की बैठक में डीसी की ओर से एजेंडे रखना भी आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके बाद तुरंत ही डीसी ने बैठक स्थगित करने का फैसाल लिया।

माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ द्वारा 12 सितंबर को पारित आदेशों की अनुपालना में जिला परिषद कैथल के चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही के परिणाम की घोषणा को के लिए 16 सितंबर शाम 3:30 का समय निर्धारित किया गया था, जो प्रशासनिक कारणों के दृष्टिगत आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। -डॉ. विवेक भारती, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें