फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मॉडल स्कूल खरक पांडवा की राखी रही टॉप

Mon, 22 May 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
मिठाई खिलाकर जश्न मनाते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल/ कलायत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में सफल हुए विद्यार्थियों ने सोमवार को जमकर जश्न मनाया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोही मॉडल स्कूल खरक पांडवा की राखी ने जिले में टॉप करते हुए 486 अंक हासिल किए। बड़सीकरी गांव की रेखा ने 484 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। हालांकि, बोर्ड की सबसे पहले जारी की गई सूची में जाट स्कूल के अंकुर और राधा-कृष्णा स्कूल की कविता को 483 अंकों के साथ जिले में टॉप दिखाया गया था। निर्मल स्कूल की प्रियंका को 482 अंकों के साथ द्वितीय और बाल विकास स्कूल की खुशी को 481 अंकों के साथ तृतीय बताया गया था। वेबसाइट से एक बार परिणाम हटाए जाने के बाद दोबारा जिले के अव्वल बच्चों की सूची जारी नहीं की गई। जिले के टॉपर बच्चों की पूरी जानकारी बोर्ड के दोबारा से जिले के अनुसार जारी की जाने वाली सूची से ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने बाद दोपहर परिणाम जारी किया गया। सफल हुए बच्चों ने ढंग से जश्न भी नहीं मनाया था कि करीब एक घंटे बाद वेबसाइट से परिणाम हटा लिया गया। जानकारी के अनुसार आरोही माडल स्कूल रामगढ़ पांडवा की राखी ने 500 में से 486 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। राखी ने हिेदी में 98, अंग्रेजी में 100, मैथ में 94, एसओएस में 99 अंक हासिल किए हैं। राखी धीमान परिवार से संबंध रखती हैं। पिता रवींद्र धीमान राज मिस्त्री हैं। राखी सीए बनना चाहती हैं। राखी के दो भाई बीएससी कर रहे हैं। राखी ने कहा कि उनके माता-पिता जरूरतमंद होते हुए भी उन्हें बेहतर परवरिश दे रहे हैं।

शिव सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा रेखा ने 500 में से 484 अंक हासिल किए हैं। पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश में पली रेखा ने अपनी मेहनत के बलबूते यह सफलता हासिल की है। रेखा ने मैथ में शत प्रतिशत, संगीत में 99, अंग्रेजी में 98 और हिंदी में 97 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


परिणाम घोषित होते ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हिंदू सीनियर सैकेंडरी स्कूल, जाट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, पवनार हाई स्कूल, राधा-कृष्णा मॉडल स्कूल, श्री ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर, प्रो. एसएस मेमोरियल स्कूलों के सफल हुए विद्यार्थियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

 दोबारा सूची ही जारी नहीं हुई
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की पहली सूची में जाट स्कूल के अंकुर और राधा-कृष्णा स्कूल की कविता ने 483 अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। कलायत के निर्मल पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियंका शर्मा ने 500 में से 482 अंक हासिल कर द्वितीय और कलायत के बाल विकास पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी गर्ग ने 500 में  से 481 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। कुछ देर बाद यह परिणाम वेबसाइट से हटा लिया गया।

अंकुर की बड़ी बहन ने भी किया था टॉप
कैथल निवासी अंकुर के पिता सामाजिक अध्ययन पढ़ाते हैं तो मां सुष्मा हिंदी की लेक्चरर हैं। अंकुर की बड़ी बहन श्वेता ने दो साल पहले दसवीं में जिले में टॉप किया था। अब अंकुर ने भी वही सफलता दोहराई है। अंकुर डॉक्टर बनना चाहता है। अंकुर ने कहा कि अपने माता-पिता की प्रेरणा से कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हसिल किया।

बैंक कालोनी निवासी कविता पुत्री श्यामबली ने भी कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। श्यामबली किसान हैं। कविता अपने नाना के पास रहती हैं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। स्कूल प्रिंसिपल लाभ सिंह लैलर ने कविता को बधाई दी।

एसएस बाल सदन स्कूल में मना जश्न  
एसएस बाल सदन स्कूल के प्रिंसिपल रवि भूषण गर्ग ने बताया कि कक्षा दसवीं में कमल ने 438 अंक, इशिका ने 427 अंक, दिव्या अरोड़ा 424 अंक, हर्ष 413 अंक, विजय 411 अंक, रूपेंद्र 411 अंक, मनप्रीत 405 अंक, गरिमा 404 अंक, चिराग 402 और पंकज ने 400 अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाया। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में 90.6 प्रतिशत अंक लेकर तृप्ति गोयल ने पहला और 89.8 प्रतिशत अंक लेकर दीक्षा ने दूसरा और 87.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कमल ने अपने विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया।

निर्मल पब्लिक स्कूल में जश्न
कलायत। निर्मल पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियंका शर्मा ने 500 में से 482 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्रियंका के घर पर जाकर जश्न मनाया। छात्रा के पिता तेजपाल शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि की है। उसने कभी भी ट्यूशन नहीं लिया। अपनी मेहनत से ही मुकाम हासिल किया है। निर्मल स्कूल के अंकुर निर्मल ने बताया कि प्रियंका पढ़ाई के अलावा अन्य विधाओं में भी हिस्सा लेती रही हैं।

खुशी की सफलता पर बाल विकास स्कूल में खुशी
कलायत। बाल विकास स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह राविश ने बताया कि छात्रा खुशी गर्ग ने 500 में से 481 अंक हासिल कर कैथल जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा के 96 विद्याथयों में से 40 विद्यार्थियों ने मेरिट सूचि में अपना नाम दर्ज करवाया और 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। कुलदीप ने 500 मेें से 476 अंक लेकर दूसरा और आनंद कुमार ने 500 में से 475 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए चेयरमैन रणधीर सिंह चहल ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें