फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़सीकरी कलां में शराबखोरी के खिलाफ प्रस्ताव पास

विज्ञापन
50-कलायत। गांव बढ़सीकरी कला के पंचायत सदस्य और युवा शराब बंदी के प्रस्ताव की प्रति दिखाते हुए - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। गांव बढ़सीकरी कला में नए वर्ष 2023 से शराब की आमद को बंद करने की तैयारी है। पंचायत गांव में शराब का ठेका खोलने का अनुमोदन नहीं करेगी। इसके लिए युवा सरपंच अमृत पाल की अगुवाई में ग्राम पंचायत बढ़सीकरी कलां ने 2023-24 में शराब के ठेके बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

खंड की 29 पंचायतों में से बढ़सीकरी कला ग्राम पंचायत एकमात्र ऐसी पंचायत है, जिसने शराबखोरी का विरोध किया है। इसके लिए पंचायत ने प्रस्ताव पास। इसकी प्रति जिला और पंचायत, खंड और जिला आबकारी कराधान विभाग को भेजी है। खंड विकास और पंचायत विभाग कलायत की तरफ से पंचायत के इस आग्रह को शीर्ष अधिकारियों कार्रवाई के लिए आगे संबंधित विभाग को प्रेषित किया है।
सरपंच अमृत पाल का कहना है कि 36 बिरादरी ने गांव को नशा मुक्त गांव की डगर पर ले जाने का लक्ष्य किया है। गांव का युवा इसके लिए पंचायत के साथ है। महिलाएं और बड़े-बुजुर्ग पहले ही नशे के खिलाफ अपना फतवा दे चुके हैं। पंचायत का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी इस मांग को आगे अधिकारियों के पटल तक लेकर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें