फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में बंदरों से नगरवासी परेशान

Tue, 01 Oct 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगर में घूम रहे बंदर इन दिनों गली मोहल्लों के सिकंदर बने हुए हैं। इनकी गतिविधियों में यदि कोई रोकटोक करता है तो उसकी बस खैर नहीं। उस पर ये हमला कर देते हैं।
विज्ञापन

नागरिक श्याम राणा, कुलदीप, रमेश, राजेश, प्रकाश, देवेंद्र व रामकुमार ने बताया कि वानरों की चहल कदमी के चलते न दिन का चैन और न रात का आराम है। वानरों की टोली किस समय कहां आ धमकें, कहा नहीं जा सकता। हालात उस समय और भी पेचीदा हो जाते हैं जब ये वानर आदमियों को घेर कर काटने से भी गुरेज नहीं करते। दहशत में आए लोग यदि इनको लाठी दिखाएं तो सामने वाले पर हमला कर देते हैं। इस कारण कई बार चोट भी लग जाती है।

बंदरों की निरंतर बढ़ रही हिमाकत को देखते हुए नगरवासी नगर पालिका व जिला प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं लेकिन बंदरों से निजात दिलाने के लिए गंभीर कोई नजर नहीं आता। इन लोगों ने बताया कि पिछले व नगर में बंदर पकड़ने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन यह कार्य बीच में ही छोड़ दिया था। इस कारण पूरे बंदर नहीं पकड़े गए थे। लोगों का कहना है कि उनकी परेशानी को देखते हुए निजात दिलाई जाए। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें