फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऊंचाई वाले हिस्से में पानी नहीं पहुंचने से वार्ड 10 के लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। वार्ड नंबर 10 में पेयजल की समस्या के कारण लोगों में रोष है। वार्ड के ऊंचाई वाले हिस्से में रहने वाले लोगों का कहना है कि कम दबाव के कारण उनके घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई बार तो पानी की आपूर्ति बिल्कुल भी नहीं होती, जिसके चलते उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी आचार्य राम भगत हरित, योगेश कुमार, विक्की शर्मा, पंडित राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनके मकान ऊंचाई वाले स्थान पर बने हैं। पानी की सप्लाई के दौरान निचले हिस्से में तो पर्याप्त पानी पहुंच जाता है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्र तक पानी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पेगा मार्ग पर स्थित वाटर सप्लाई में एक बड़ा बोर लगाया जाए। साथ ही पानी की सप्लाई लाइन में गेट वाल लगाई जाए। वार्डवासियों ने संबंधित विभाग व नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें