फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज के लिए आरक्षण ऑक्सीजन समान : सत्य प्रकाश

Wed, 25 Sep 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जराता मंगलवार को कैथल में पहुंचे। उन्होंने जिला कार्यालय कपिल कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पत्रकारों से बातचीत में आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।

जराता ने कहा कि चुनाव में मात्र 10 दिन ही शेष रह गए हैं। आरक्षण को लेकर कांग्रेस लगातार अफवाह फैला रही है। ऐसे में कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। कहा कि दलित समाज के लिए आरक्षण ऑक्सीजन के समान है। आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस को आगे मौका मिल गया तो वह आरक्षण को भी खत्म कर सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में नौकरी और राजनीति में दलितों के आरक्षण में भागीदारी बढ़ी है। कांग्रेस तो शुरुआत से ही दलितों के विरोध में रही है। तब पंडित नेहरू ने भी आरक्षण देने का बाबा साहेब के समक्ष विरोध किया था।
विज्ञापन


इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी संविधान के कानून में संशोधन किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस फैसले को बदलवाया। जराता ने कुमारी शैलजा पर कहा कि उनको सीएम की दौड़ से बाहर करना प्रदेश के 50 लाख दलितों का अपमान है। दलितों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम भी कांग्रेस ने किया है।

आरोप लगाया कि कांग्रेस दलित समाज को बहकाने के लिए बहाना बनाती है परंतु भाजपा ने हमेशा ही अंत्योदय की धारा में आने वाले लोगों के हित में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें