फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एफसीआई से बकाया आढ़त दिलवाने की गुहार

Tue, 12 Mar 2024 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। अनाज मंडी में आगामी गेहूं सीजन के दौरान बारदाना मुहैया करवाने व गत वर्ष की एफसीआई से आढ़त दिलवाने के लिए मंडी प्रधान नरेश सहारण व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में डीसी प्रशांत पंवार को एक ज्ञापन सौंपा।

इसमें मुख्य तौर पर मांग की गई है कि किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए खरीद एजेंसियां मंडी में बारदाने की व्यवस्था करें। मंडी प्रधान नरेश सहारण ने बताया कि डीसी ने उनकी बात को ध्यान से सुना और कहा कि आपकी बारदाने व आढ़त की समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंडी प्रधान ने नाराजगी जताते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने गेहूं की तुलाई के लिए मंडी में बारदाना नही दिया तो आढ़ती अदानी साइलो मेें गेहूं खरीद से संबंधित किसी प्रकार का कोई सहयोग नही करेंगे। उन्होंने कहा कि अदानी साइलो में सीजन के दौरान किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में लग कर दो-दो दिनों तक सड़कों पर तड़पना पड़ता है।

आरोप लगाते हुए कहा कि अदानी साइलो प्रबंधन तथा खरीद एजेंसियों द्वारा वहां किसानों के लिए बैठने,पीने के पानी तथा शौचालय की कोई व्यवस्था नही की जाती। जिससे तेज गर्मी में किसानों को पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। व्यवस्था करने के लिए अदानी प्रबंध को हर वर्ष आग्रह किया जाता है लेकिन उनके आग्रह को हर बार नजर अंदाज कर दिया जाता है। अदानी प्रबंधन तथा प्रशासन के इस प्रकार के रवैये के प्रति किसान तथा मंडी आढ़तियों में रोष के चलते इस प्रकार कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला ः गत वर्ष एफसीआई की ओर से अदानी साइलो में मंडी आढ़तियों के मार्फत गेहूं की खरीद करने के बाद उनकी आढ़त देने से मना कर दिया था। इसके लिए आढ़तियों ने प्रशासन से लेकर शासन तक गुहार लगाई। आखिरकार जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर तथा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों को उनकी आधी आढ़ती यानी 23 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया गया। जबकि शेष 23 रुपये क्विंटल आढ़त के लिए आज भी तड़प रहे हैं। शासन व प्रशासन के कोरे आश्वासनों के सिवाय कुछ हासिल नही हो रहा है। जिसके चलते आढ़तियों को किसानों के साथ मिलकर अदानी साइलो व एफसीआई का बहिष्कार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें