फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सभी गोशालाओं से रिपोर्ट तलब

Sun, 30 Jun 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पशुपालन विभाग की ओर से चार दिन पहले ही की गई जांच के तहत दो गोशालाओं में गोवंश कम मिलने पर पशुपालन विभाग ने एक्शन लिया है। अब विभाग ने जिलेभर की सभी 22 गोशालाओं में गोवंश की संख्या को लेकर जांच करने का फैसला लिया है। इसके तहत विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र कुमार ने विभाग के संबंधित एसडीओ को गोशालाओंं में रखे गए गोवंश की संख्या जुटाने के लिए दिशा-निर्देश दे एक पत्र जारी किया है।

यह है पूरा मामला ः पशुपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर नरेंद्र कुमार की टीम ने बुधवार को जिले की कई गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया था। इसके तहत रिकॉर्ड में काफी खामियां मिली थीं। गौशाला संचालकों ने रिकॉर्ड में तो गोशाला की संख्या अधिक दिखाई थी, लेकिन वास्तव में गोशाला में यह संख्या कम थी। निरीक्षण करने पहुंची टीम को जींद रोड स्थित माॅडल टाउन स्थित श्री-कृष्ण धाम गोशाला में रिकॉर्ड में 3911 गोवंश दिखाए थ। जबकि मौके पर 2481 ही गोवंश मिले थे।
विज्ञापन


इसी प्रकार पाडला गोशाला में 1200 गोवंश रिकार्ड में दिखाए थे और यहां 700 गोवंश मिले। गौरतलब है कि सरकार की तरफ से गोशालाओं में रखे गए गोवंश की खुराक को लेकर प्रति गोवंश 750 रुपये की राशि दी जाती है। इस राशि के चलते ही कई गोशाला संचालक कागजों में गोवंश की संख्या अधिक दिखा सरकार से राशि ली जा रही थी। इस समय जिले में कुल 26 गोशाला चल रही हैं। इनमें से 22 को सरकार की तरफ से पंजीकृत किया है। राजौंद, श्रीनाथ गोशाला पूंडरी, भूना और भागल गोशालाओं को अभी पंजीकृत नहीं किया गया है। इन गोशालाओं में रिकॉर्ड में 25 हजार के करीब गोवंश दिखाए गए हैं, जबकि संख्या इससे कहीं कम है।
विज्ञापन


टीम ने बुधवार को ही गोशालाओं में रखे गए गोवंश के रिकार्ड को लेकर निरीक्षण किया था। अब विभाग ने जिलेभर की सभी 22 गोशालाओं में गोवंश की संख्या को लेकर जांच करने का फैसला लिया है। -डाॅ. नरेंद्र, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग

गोशाला
रिकॉर्ड में दर्ज गोवंश
गोशाला में मिले इतने

कैथल
3911
2481

पाडला
1200
700

ट्योंठा
64
64
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें