कैथल। मारपीट व धमकी के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीवन की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका पड़ौसी सुरेंद्र सैनी उसे बुरी नजर से देखता था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे व उसके भाई से मारपीट की। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। गांव काकौत निवासी प्रीति ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 22 फरवरी को दोपहर के समय गांव की ही दो युवतियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद