फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमला करने के मामले में पांच आरोपियों पर रिपोर्ट

Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। देवीगढ़ रोड पर पांच आरोपियेों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी बॉबी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह एक ढाबे पर काम करता है। छह फरवरी को शाम के समय वह अपना काम निपटाकर अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर घर जा रहा था। जब वह देवीगढ़ रोड पर पहुंचा तो शिव कॉलोनी के ही विकास चौहान, उसके दोस्त अनुज व तीन अन्य आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर एक आरा मशीन से उठाकर फट्टी मारी, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। बाद में लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें