फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 20 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं भेजी गई मुख्यालय

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय कैथल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले में बिना मान्यता चल रहे 20 से ज्यादा निजी स्कूलों को बंद करवाने के आदेश जारी होने के बावजूद शिक्षा विभाग अब तक कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय नहीं भेज पाया है। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्धारित दो नवंबर की समयसीमा को बीते 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर न तो रिपोर्ट भेजी गई और न ही कार्रवाई पूरी होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

निदेशालय पहले ही इस संबंध में दो बार निर्देश जारी कर चुका था और 27 अक्तूबर को रिमाइंडर पत्र भेजकर इसे अंतिम चेतावनी के तौर पर लिया था। इसके बावजूद आदेशों पर अमल नहीं हो पाया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 28 चिह्नित स्कूलों की जांच कर बिना मान्यता संचालित मिलने पर तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय तक नहीं पहुंची।

तीन बार निर्देश, नहीं हुई कार्रवाई
मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने चार अगस्त और 20 अगस्त को गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद निदेशालय ने 27 अक्तूबर को रिमाइंडर जारी कर दो नवंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी। पत्र में स्कूलों को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए गए थे। आदेशों की प्रति प्रदेश के सभी अतिरिक्त उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी भेजी गई थी। विभाग की ओर से अब तक यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच में 28 में से कितने स्कूल संचालित मिले और कितनों को बंद करवाया गया। रिपोर्ट नहीं भेजे जाने से कार्रवाई की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन


जिले में 28 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चिह्नित किए गए हैं। इनमें से कुछ स्कूल बंद हो चुके हैं और जो चल रहे थे उन पर कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन त्योहारों और अन्य विभागीय व्यस्तताओं के चलते रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी। जल्द ही स्कूलों की जांच करवाकर जो बिना मान्यता संचालित मिलेंगे, उन्हें बंद करवाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी। - प्रमोद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैथल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें